टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद के बीच चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई का बेलगावी का दौरा 6 दिसंबर को

मुंबई: कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद मामले को लेकर बैठक हुई, जिसके बाद महाराष्ट्र के दो मंत्रियों- चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के लिए नियुक्त किया गया था। दोनों मंत्री 03 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करने वाले थे लेकिन अब यह दौरा 6 दिसंबर को करेंगे।

लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद
दरअसल, महाराष्ट्र और कर्नाटक- इन दो राज्यों की सीमा पर स्थित बेलगाम जिला जिसे बेलगावी भी कहा जाता है। यह विवाद भारत के बड़े राज्यों के सीमा विवादों में से एक है। इस जिले में बड़ी आबादी मराठी और कन्नड़ भाषा बोलती है और लंबे वक्त से यह क्षेत्र इस विवाद का केंद्र रहा है। बता दें कि 1956 में जब इन दो राज्यों का पुनर्गठन किया गया था, तो कुछ जिले कर्नाटक के अंतर्गत आए। इसके पहले यह क्षेत्र बॉम्बे जो अब महाराष्ट्र है, उसके अंतर्गत आते थे। जब यह मामला बढ़ गया तो केंद्र सरकार ने इस मामले को सुल्जहने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश मेहर चंद महाजन ने एक आयोग का गठन किया। यह मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इसे लेकर इन दिनों विवाद और भी जयादा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button