पंजाब

शॉटकर्ट ढंग से पैसे कमाने वाले युवकों का कारनामा, अपनाया खतरनाक रास्ता

लुधियाना: फैक्टरी में दिहाड़ी पर काम करने वाले 2 युवकों ने शॉटकर्ट ढंग से पैसे कमाने के लिए लुटेरा गैंग बना लिया। कुछ ही महीनों में आरोपियों ने करीब डेढ़ दर्जन वारदातें कर डालीं। आरोपियों ने ये सारी वारदातें दोपहिया वाहनों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर की थीं। आरोपियों से 13 मोबाइल, जूपिटर स्कूटरी और बाइक बरामद हुई है। आरोपी जस्सियां रोड का रहने वाला राजू सिंह और सलेम टाबरी का परमिंदर कुमार है। थाना पी.ए.यू. में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

एस.एच.ओ. रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 2 युवक वाहन पर जाली नंबर लगा घूम रहे हैं जो लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस समय भी दोनों लूटे हुए मोबाइल सस्ते भाव में बेचने के लिए शहर की तरफ जा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से मोबाइल और स्कूटरी बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी फैक्टरी में दिहाड़ी पर काम करते हैं। पैसे कम होने के कारण उनका खर्च पूरा नहीं होता। दोनों नशा करने के भी आदी हैं। दोनों ने अपना गैंग बनाया और शहर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ज्यादातर वारदातों को देर रात अंजाम देते थे। अंधेरे में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया जाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वे लूटे हुए मोबाइल फोन किसे बेचने के लिए जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button