राज्यराष्ट्रीय

भारतीय वैज्ञानिक कमला सोहोनी को Google ने बनाया Doodle, जानिए इनकी उपलब्धि और योगदान

मुंबई: गूगल ने आज भारतीय वैज्ञानिक कमला सोहोनी को डूडल बनाया है। गूगल कमला सोहोनी की 112वीं जन्म जयंती मना रहा है। इस मौके पर आज गूगल ने कमला सोहनी से जुड़ा डूडल भी बनाया है। गूगल कमला सोहोनी द्वारा दिए गए योगदान को याद कर उन्हें डूडल के जरिए आज सम्मानित कर रहा है।

कौन थीं कमला सोहोनी
कमला सोहोनी भारत की पहली ऐसी महिला थीं जिन्होंने विज्ञान विषय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी और वह वैज्ञानिक बन गई थीं। देश की पहली महिला वैज्ञानिक कमला सोहोनी भारत के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान बैंगलोर (IISc) में प्रवेश पाने वाली भारत की पहली महिला थीं। सोहोनी पीएचडी करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं थीं, जो कि महिला वर्ग के लिए एक बड़ी उपलब्धि था।

मध्य प्रदेश में हुआ था जन्म
कमला सोहोनी का जन्म आज ही के दिन 18 जून 1911 में मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान और भौतिकी का अध्ययन किया, 1933 में अपनी कक्षा के शीर्ष पर स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।

राष्ट्रपति से मिला था पुरुस्कार
कमला सोहोनी को “नीरा” पर उनके काम के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला और वह बॉम्बे में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस की पहली महिला निदेशक भी थीं।

कमला सोहोनी का अहम शोध
कमला सोहोनी ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक शोध छात्रवृत्ति हासिल की थी। यहां उन्होंने साइटोक्रोम सी की एक महत्वपूर्ण खोज की थी जो कि सभी पौधों की कोशिखाओं में ऊर्जा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण एंजाइम माना जाता है। उन्होंने इस खोज पर अपनी पीएचडी थीसिस पूरी की थी।

Related Articles

Back to top button