टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में बोले PM मोदी- डिजिटल अरेस्ट फरेब, आत्मनिर्भरता को बताया देश का जूनून

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित किया है। वहीं इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। आज उन्होंने कहा कि, आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है। बहुत साल नहीं हुए, सिर्फ 10 साल पहले की बात है, तब अगर कोई कहता था कि भारत में कोई जटिल तकनीक विकसित की जा रही है तो कई लोगों को विश्वास नहीं होता था, तो कई उपहास उड़ते थे। लेकिन आज यह वही लोग हैं, जो देश की सफलता को देखकर अचंभे में रहते हैं। आज आत्मनिर्भर हो रहा भारत हर क्षेत्र में ही कमाल कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि, “त्योहारों के इस मौसम में हम सब आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को और मजबूत करते हैं। हम वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ अपनी खरीदारी करते हैं। यह नया भारत है जहां मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड बन गया है।।। हमें न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि अपने देश को इनोवेशन के ग्लोबल पावरहाउस के रूप में स्थापित करना है।”

उन्होंने आज यह भी कहा कि, “डिजिटल गिरफ्तारी के शिकार लोगों में हर वर्ग और हर उम्र के लोग शामिल हैं। डर के कारण लोगों ने अपनी मेहनत से कमाए लाखों रुपए गंवा दिए हैं। अगर आपके पास भी कभी ऐसा कोई फोन आए तो आपको डरना नहीं चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी कभी भी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह की पूछताछ नहीं करती है।” डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप हैं, रुको, सोचो और फिर एक्शन लो अपनाने की बात कही है।

जानकारी दें कि, इस कार्यक्रम की शुरुआत तीन अक्तूबर 2014 को हुई थी। आज यह 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित होता है, जिसमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button