उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

पहले हिंदू नाम से प्रेम जाल में फंसाया,फिर हत्या कर सिर को धड़ से किया अलग….मुश्ताक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

देहरादून: उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने लव जेहाद के आरोपी और अपने लिव इन पाटर्नर पूजा का गला काट कर शव को नहर में फेंकने वाले हत्यारे मुश्ताक अहमद के अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। प्रशासन ने इस कार्रवाई से अपराधियों को सख्त संदेश दिया है।

दरअसल गुड़गांव में काम करने वाली पूजा विश्वास मूल निवासी बंगाली कालोनी, नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर को पहले पहल मुश्ताक अहमद पुत्र अली अहमद निवासी गौरी खेड़ा सितारगंज, ऊधम सिंह नगर ने हिंदू नाम से अपने प्रेम जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। इसी बीच मुश्ताक अपने घर गौरी खेड़ा, सितारगंज आ गया। यहां उसने दूसरी शादी कर ली।

पूजा नवम्बर में उसकी खोज में गुड़गांव से सितारगंज पहुंच गई। उसने मुश्ताक की दूसरी शादी का विरोध किया तो मुश्ताक पूजा को इस्लाम नगर, खटीमा में रहने वाली अपनी बहन के घर ले गया। आरोपी ने 16 नवम्बर, 2024 को पूजा का गला काट कर सर और धड़ को खटीमा के नदन्ना नहर में फेंक दिया। पूजा जब गुड़गांव नहीं लौटी तो उसकी बहन ने गुड़गांव पुलिस में 19 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पिछले सप्ताह गुड़गांव पुलिस पूजा की खोज में सितारगंज आ पहुंची। उसने मुश्ताक को हिरासत में ले लिया।

मृतका का सिर अभी भी गायब
सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नहर से मृतका का धड़ बरामद कर लिया। मृतका का सिर अभी भी गायब है। गुड़गांव पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसी बीच ऊधम सिंह नगर प्रशासन को थारू गौरी खेड़ा निवासी नारायण सिंह ने शिकायत दी कि मुश्ताक के पिता अली अहमद ने उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान बना दिया है। प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच कराई गई।

जांच में पाया गया कि भूमि अनुसूचित जनजाति समुदाय के मथुरा प्रसाद की है और मकान अवैध ढंग से बनया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से आरोपी को भूमि को खाली करने के लिये नोटिस जारी किया गया। आरोप है कि आज पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुलडोजर कारर्वाई करते हुए अवैध मकान को ढहा दिया। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की।

Related Articles

Back to top button