उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को दक्ष बनाएगा एएससीआई

प्रति वर्ष 4500 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य : आरपी सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) पहली बार क्लास-वन अधिकारियों के लिए मिड- कैरियर प्रशिक्षण आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों की विशेषज्ञता, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि करना है। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियों के कौशल, ज्ञान और क्षमता को निरंतर विकसित करने पर प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री के इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए, यूपीपीसीबी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने देश की अग्रणी संस्था एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई) हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

एएससीआई एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां देश और विदेश दोनों ही स्तरों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जिसमें प्रति वर्ष लगभग 4,500 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिनमें सिविल सेवक से लेकर औद्योगिक क्षेत्र के अधिकारी तक शामिल होते हैं। यह एक तरह का आवासीय प्रशिक्षण होगा, जहां यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इससे नियमित कार्य प्रभावित न हों। इसे दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण अक्टूबर-नवंबर-25 में एवं द्वितीय चरण फरवरी-मार्च-26 में आयोजित किया जायेगा। यह यूपीपीसीबी के इतिहास में पहली ऐसा होना जा रहा, जिससे अधिकारियों की कार्यशैली, सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ने के साथ विकास के नये अवसर सृजित होंगे।

Related Articles

Back to top button