अन्तर्राष्ट्रीय

जापान की PM ने रात 3 बजे बुलाई मीटिंग… हो रही ट्रोल, बोलीं- मैं सिर्फ 2 से 4 घंटे सोती हूं

टोक्यो : जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची इन दिनों अपने काम की शैली को लेकर आलोचना झेल रही हैं। आलोचना के बीच उन्होंने एक बार ऐसा बयान दिया है जो शायद लोगों को पसंद ना आए। ताकाइची ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि वह हर रात को सिर्फ दो से चार घंटे ही सोती हैं। ताकाइची पद संभालने के बाद से ही लोगों को जरूरत से ज्यादा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आलोचना झेल रही हैं।

इससे पहले ताकाइची ने पिछले हफ्ते संसदीय सत्र की तैयारी के लिए अपने कार्यालय में सुबह 3 बजे कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित करके लोगों को चौंका दिया था। गुरुवार को उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, “मैं लगभग दो घंटे सोती हूं। ज्यादा से ज्यादा चार घंटे। मुझे लगता है कि यह मेरी त्वचा के लिए हानिकारक है।” ताकाइची से जापान के लंबे काम के घंटों को कम करने के महत्व के बारे में पूछा गया था।

गौरतलब है कि जापान लंबे समय से एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जहां कई कर्मचारी कार्यालय में भारी दबाव का सामना करते हैं। जापान संभवतः एकमात्र ऐसा देश है जहां ज्यादा काम से मरने वाले लोगों के लिए एक शब्द भी है।

इन मुद्दों को जोर डालते हुए पीएम ताकाइची से आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए ओवरटाइम की सीमा को बढ़ाने के बारे में उनकी सरकार की चर्चाओं के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि श्रमिकों और नियोक्ताओं की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुजारा चलाने के लिए दो नौकरी करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग ओवरटाइम पर सख्त सीमाएं लगाते हैं। ताकाइची ने कहा है कि कोई भी बदलाव यह सुनिश्चित करेगा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Related Articles

Back to top button