![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/05/priyanka-gandhi-and-rahul-gandhi_1462171594.jpeg)
उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
यूपी में चेहरा बनने के सवाल पर पर राहुल का टका सा जवाब- ‘आप लोग जानो’
![priyanka-gandhi-and-rahul-gandhi_1462171594](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/05/priyanka-gandhi-and-rahul-gandhi_1462171594-300x169.jpeg)
यह रणनीति प्रशांत किशोर की है जिनका मानना है कि अगर राहुल को कांग्रेस का चेहरा बनाया जाए तो उससे पार्टी की हालत और किस्मत दोनों चमक सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के सूत्रों ने कहा है कि प्रशांत का मानना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी केंद्रीय सत्ता में तभी वापस आ सकती हैं जब लोगों को इस बात का यकीन हो जाए कि राहुल गांधी चुनाव में जीत दिलाने में सक्षम हैं।
रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत का मानना है कि राहुल को सीएम पद का चेहरा बनाने वाले इस प्रयोग के लिए यूपी का विधानसभा चुनाव सही समय है। अगर राहुल इसके लिए नहीं मानते हैं तो प्रियंका को कांग्रेस का चेहरा बनाया जा सकता है। अगर दोनों भाई बहन यूपी में कांग्रेस का चेहरा बनने के लिए तैयार नहीं होंगे तो कांग्रेस शीला दीक्षित पर भी दांव खेल सकती है।
ऐसा माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते के भीतर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में खासा फेरबदल हो सकता है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश से जुड़े फैसले 19 मई को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लिए जाएंगे।