जीवनशैली

काशी नगरी बनारस, घूमने के लिए एक सुन्दर स्थान

घूमने का शौक रखने वाले लोगों का भी एक अलग ही अंदाज़ होता है। जब मन हुआ तब घूमने चल देते हैं। न समय देखते हैं न दिन और न मौसम क्योंकि उनके लिए हर दिन घूमने का होता है। वो लोग अपने साथ एक अपनी स्पेशल लिस्ट रखते हैं, की अब नेक्स्ट कौन सी जगह जाना है और जहाँ जाना है वहां पर क्या ख़ास है घूमने के लिए। अगर आप भी घूमने का शौक रखते हैं या फिर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो एक बार वाराणसी घूमने ज़रूर जायें। वाराणसी देश की सबसे प्राचीन नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। वाराणसी में लोगों को घूमने का एक अलग ही अनुभव मिलता है। फिर चाहें वो बनारस में गंगा तट का नजारा हो या फिर बनारस की पतली-संकरी गालियां, बनारस के हर एक कोने में घूमने का मज़ा ही अलग है। बनारस की ये गलियां और गंगा किनारा यादगार बन जाता है। बनारस जायें तो कुछ जगह ज़रूर घूमें :

प्रसिद्ध मंदिर :

वाराणसी काशी के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां स्वयं बाबा विश्वानाथ विराजमान हैं। विश्वनाथ एक बहुत ही प्राचीन मंदिर है, बनारस आने वाला हर एक इंसान सबसे पहले विश्वानतः के दर्शन करता है। इस मंदिर की छत पर सोना मढ़ी हुई है। बनारस की हर सड़क और गली में आपको एक मंदिर जरूर मिल जाएगा। गंगा के घाट किनारे कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनका ऐतिहासिक बनावट से बने हैं और उनका एक ख़ास महत्व है। दुर्गा मंदिर और संकट मोचन मंदिर भी जरूर जाएं।

घाटों की सुंदरता :

वाराणसी अपने घाटों की वजह से बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। दुनिया भर से लोग बनारस के घाटों का आनंद लेने ज़रूर आते हैं। यहां पर कुल 84 घाट हैं। दूर-दूर से लोग आते हैं और पवित्र गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना करते हैं। यहां के घाटों का एक अलग ही मंजर होता है जो की दुनिया से परे है। यहां आने के बाद मन की सारी उलझनें खुद-बखुद शांत हो जातीं हैं। घाटों में सुबह-सुबह बोट राइडिंग का मज़ा ही कुछ और होता है। दशाश्वमेध घाट की आरती का अनुभव आपके मन में बहुत सुकून सा देता है। अस्सी घाट और मणिकर्णिका घाट भी मशहूर हैं, वहां का आनंद लेने भी ज़रूर जायें।

Related Articles

Back to top button