झारखण्ड

कोडरमा में दर्दनाक हादसा, टोटो चढ़ने से बच्चे की हुई मौत

कोडरमा: बुधवार को कोडरमा दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के होली फैमिली अस्पताल के पास एक बच्चे के ऊपर टोटो चढ़ गई। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई है। बच्चे की उम्र 5 साल थी। बच्चे की पहचान विनय हंसदा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे के करीब विनय आम चुन रहा था। इस दौरान एक टोटो आई और उसको कुचल गई। आसपास के लोगों ने भी बताया कि स्कूल से लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में आम चुनने लगा तभी एक टोटो ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button