राज्यराष्ट्रीय

हरियाणा: यमुनानगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पिता और 3 बच्‍चों की मौत, महिला झुलसी

यमुनानगर। यमुनानगर शहर के सिटी सेंटर पार्क के पास कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें पहली मंजिल पर बने कमरों तक पहुंच गईं। इसमें एक परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी उठ गए। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

मची अफरातफरी

कबाड़ गोदाम के ऊपर बने कमरों में रह रहे श्रमिकों के परिवार आग की लपटों में घिर गए। कुछ ही पल में एक परिवार इसकी चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए। इसकी सूचना दमकल को देने के साथ-साथ बचाव का प्रयास किया गया। कुछ परिवारों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं दमकल ने आग को बुझाना शुरू किया।

एक ही परिवार के थे चारों

सिटी सेंटर रोड पर कबाड़ी के गोदाम के ऊपर बने क्वार्टरों में बुधवार की रात करीब दो बजे आग लग गई। जिसमें एक परिवार से 37 वर्षीय नियामुद्​दीन, उसकी 12 वर्षीय बेटी फिजा, बेटा आठ वर्षीय चांद, तीन वर्षीय रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी 25 वर्षीय नसीमा बुरी तरह से झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दीवार तोड़कर अन्‍य लोगों को बचाया गया

आग लगने का पता लगते ही शहर यमुनानगर थाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अन्य क्वार्टरों में रह रहे लोगों को दीवार तोड़कर व छतों के रास्ते निकाला। फिलहाल आग बुझाने में दमकल विभाग की गाड़ियां लगी है।

गोदाम के ऊपर बने लेबर क्‍वार्टर

सिटी सेंटर रोड निवासी नवीन का कबाड़ी का गोदाम है। करीब 40 साल से यह गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम के ऊपर ही उन्होंने लेबर के लिए क्वार्टर बनाए हुए हैं। 22 क्वार्टर गोदाम की छत पर बने हैं। जिनमें अलग-अलग जगह से आए लेबर अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पर मूल रूप से बिहार के जिला मधुबन के गांव मिल्कमादीपुर निवासी नियामुद्​दीन पत्नी सलमा व तीन बच्चों के साथ रहता था। उसके ही क्वार्टर में यह आग लग गई। जब आसपास क्वार्टरों के रह रहे लोग जागते और बचाने की कोशिश करते। तब तक नियामुद्​दीन व उसके तीनों बच्चे पूरी तरह से झुलस चुके थे।

Related Articles

Back to top button