दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में डिलीवरी ब्वॉय की चाकू से गोदकर हत्या, एक नाबालिग पकड़ा गया

पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर क्षेत्र में सोमवार रात चाकू से गोदकर डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर दी गई। डिलीवरी ब्वाय का 3-4 नाबालिगों के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद नाबालिगों ने मृतक पर एक के बाद एक कई वार किए और उन्हें मौत के घाट उतार डाला। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।

पटपड़गंज निवासी अरुण राज एक आनलाइन एप में डिलीवरी ब्वाय का काम करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह डिलीवरी करने मयूर विहार आचार्य निकेतन स्कूल के पास गए थे। वहीं अचानक उनपर 3-4 नाबालिगों में हमला कर दिया। विरोध पर उनकी छाती पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। अन्य नाबालिग ने उनकी गर्दन पर भी चाकू से हमला किया। सभी आरोपित घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए।

लोगों ने दी पुलिस को सूचना, नहीं बच सकी जान
घटना की सूचना स्थानीय लोगों में पुलिस को दी। इसके बाद घायल अवस्था में अरुण को एलबीएस अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरुण का खून इतना ज़्यादा बह चुका था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

लूट के विरोध पर हत्या का शक
पुलिस को शक है की हमला करने वाले सभी आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और डिलीवरी के लिए लाए जा रहे सामान की लूट के लिए हरिया को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस अन्य दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है।

सीसीटीवी से नाबालिग तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक नाबालिग संदिग्ध हालत में देखा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गई। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हिरासत में लिए नाबालिग की संलिप्तता सामने आ रही है। डीसीपी पूर्वी जिला अभिषेक धानिया ने बताया की केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। नाबालिग से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button