अद्धयात्मजीवनशैली

सावन में ग्रहों का बन रहा अनूठा संगम, चमकेगी कई राशियों की किस्मत

उज्‍जैन : भगवान शिव को पूजने, मनाने तथा उनकी कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ समय सावन 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार को शुरू हो रहा है। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से फलदायक जाना जाता है। इस महीने भगवान शिव को जल चढ़ाने के साथ साथ बेल पत्र, धतूरा, भांग, शहद, दूध आदि चढ़ाने एवं अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है तथा परम पुण्य की प्राप्ति होती है।

चातुर्मास का पहला महीना श्रावण महीना होता है। वैसे तो श्रावण मास की शुरुआत 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को दिन में 3:46 बजे के बाद हो जाएगा परंतु उदयकालिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास का शुरुआत 22 जुलाई दिन सोमवार से होगा। श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष श्रावण मास का आरंभ सोमवार से ही हो रहा है और इस पूरे महीने में पांच सोमवार प्राप्त हो रहे है। महीने का आरंभ भी सोमवार को तथा महीने का अंत भी सोमवार से ही होगा। इस कारण से इस वर्ष श्रावण मास परम पुण्य प्रदायक हो जाएगा। इस वर्ष श्रावण महीने में प्रथम सोमवार 22 जुलाई को है। श्रावण महीने में सोमवार का व्रत करने का भी विधान बताया जाता है।

ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो श्रावण महीने के आरंभ में चंद्रमा मकर राशि में सूर्य कर्क राशि में मंगल वृष राशि में बुध सिंह राशि में बृहस्पति वृष राशि में शुक्र कर्क राशि में शनि अपनी राशि कुंभ में केतु कन्या राशि में तथा राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं ऐसे में श्रावण महीने में इन राशियों के लोगों का कैसा रहने वाला है समय और क्या उपाय करने से हो सकता है विशेष लाभ।

मेष :– सरकारी लाभ में वृद्धि, धन संबंधित कार्यों में प्रगति। पारिवारिक कार्यों में सकारात्मक प्रगति की स्थिति बनेगी। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा सम्मान के लिए समय अनुकूल रहेगा, अचानक दूरस्थ यात्रा हो सकती है। माता को चोट अथवा ऑपरेशन के प्रति सतर्क रहें। पेट एवं पैर की समस्या के कारण तनाव हो सकता है।

वृष :– क्रोध में अधिकता हो सकती है। वर्चस्व में वृद्धि, पद प्रतिष्ठा सम्मान एवं परिश्रम में वृद्धि, पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि एवं वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्यों में प्रगति, लेकिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। जीवन साथी एवं प्रेम संबंधों में सकारात्मक प्रगति होगी। प्रॉपर्टी से रिलेटेड कार्यों में लाभ की स्थिति बन सकती है।

मिथुन :– कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लिए समय अनुकूल रहेगा ,पराक्रम बढ़ेगा और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी, आंखों की समस्या तनाव हो सकता है । पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी। वकालत सेल्स मार्केट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय प्रगति दायक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ा सकता है।

कर्क :- आर्थिक गतिविधियों में सकारात्मक परिणाम आ सकता है। सामाजिक पद, प्रतिष्ठा तथा सम्मान में वृद्धि मनोबल में उच्चता बनी रहेगी। मानसिक तीव्रता में वृद्धि की संभावना है । वाणी की तीव्रता में भी वृद्धि हो सकती है। सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बनेगी। दांपत्य जीवन में तनाव अथवा अवरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यों में अधिक परिश्रम के बाद लाभ की स्थिति बनेगी।

सिंह :- अचानक व्यय में वृद्धि विशेष कर स्वास्थ्य तथा दूरस्थ यात्राओं पर हो सकता है । आंखों की समस्या के कारण तनाव हो सकता है। शत्रुओं पर विजय की स्थिति बन सकती है। बौद्धिक क्षमता का सार्थक उपयोग कर पाएंगे। अचानक क्रोध में वृद्धि हो सकती है । धन संबंधित कार्यों में प्रगति की स्थिति बनेगी। आंतरिक डर की स्थिति बनेगी । नौकरी तथा व्यवसाय में प्रगति होगा।

Related Articles

Back to top button