राजनीति

राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद (MP) राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. अब AAP सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया जाएगा.

इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है. पिछले कुछ दिनों से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर राघव की लगातार चुप्पी देखी जा रही थी. अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है.

गौर करने वाली बात है कि आबकारी नीति से जुड़े CBI मामले में AAP के टॉप नेताओं को राहत मिलने के बाद राघव चड्ढा ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं की थी. इसे अलावा, उन्होंने इस संबंध में कोई सोशल मीडिया पोस्ट भी नहीं किया था.

Related Articles

Back to top button