बिग बॉस हाउस से आशिका भाटिया का कटा पत्ता, शो में की थीं वाइल्ड कार्ड एंट्री

मुंबई : ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) अब अपने फिनाले की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जहां 13 अगस्त, रविवार को शो का फिनाले होना है। वहीं उसके दो हफ्ते पहले ही एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) पर एविक्शन की गाज गिरी है। खबर है कि शो के फिनाले के 14 दिन पहले ही आशिका भाटिया को बिग बॉस हाउस से एविक्ट कर दिया गया। हालांकि, अभी तक आशिका भाटिया के शो से एविक्शन की ऑफिसियल पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि आशिका भाटिया बिग बॉस हाउस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थीं। इस वीक एविक्शन के लिए मनीषा रानी (Manisha Rani) और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड हुई थीं। जिसमें आशिका भाटिया का शो से पत्ता कट गया और उन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर जाना पड़ा। बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक आशिका भाटिया को घर से एलिमिनेट कर दिया गया है।
वहीं बीती रात वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान बिग बॉस हाउस पहुंचे। जहां वो सभी कंटेस्टेंट्स से रूबरू होते हुए नजर आए। इस वीकेंड के वार में सलमान खान ने एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई। दरअसल, टिकट टू फिनाले टास्क में एल्विश यादव और बेबीका धुर्वे के बीच जमकर बहस हुई थी, जिसमें एल्विश यादव ने बेबीका धुर्वे के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था।
सलमान खान ने एल्विश की क्लास लगाते हुए कहा कि उन्हें कुछ मीनिंगफुल करना चाहिए, ना कि फालतू की चीजें। सलमान खान ने इसके लिए एल्विश यादव को उनकी मां से वीडियो कॉल पर बात भी करवाई। मां को देखते ही एल्विश रोने लगे। हालांकि, मां ने उन्हें समझाया। जिसके बाद सलमान खान ने भी एल्विश से कहा कि उनकी मां को उनके स्टेटमेंट नहीं दिखाए गए है। इसलिए वो परेशान न हों।



