उत्तराखंड

अभिनव कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, धामी ने 5 जिलों के आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

देहरादून ( विवेक ओझा) : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन, सचिवालय प्रशासन में बड़े फेर बदल करते दिखाई दे रहे हैं। ताजा निर्णय उन्होंने अभिनव कुमार को लेकर किया है जिन्हें उत्तराखंड का एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। इसके साथ ही टिहरी से लेकर ऊधमसिंह नगर तक पांच जिलों के कप्तान बदले गए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री धामी ने मीटिंग करते हुए कहा था कि उत्तराखंड लॉ एंड ऑर्डर के हिसाब से चलेगा। यहां कानून से खिलवाड़ करने की आजादी किसी को नही मिलेगी।

साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को आगाह कर दिया था कि उत्तराखंड में अपराध के खात्मे में अगर उनसे कोई कोताही हुई तो परिणाम उन्हें भी भुगतना होगा। सीएम धामी ने हाल ही में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया था और सभी बड़े पुलिस अधिकारियों को अपराध मुक्त उत्तराखंड के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए थे। उत्तराखंड पुलिस प्रशासनिक विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस की वजह बढ़ते अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी इन निर्णयों के माध्यम से ये संदेश देना चाहते हैं कि योग्यतम लोगों को ही जिम्मेदारी मिलेगी और कोई भी अधिकारी ये न भूले कि उसे क्या डिलीवर करना है।

5 जिलों के एसपी बदले:

IPS नवनीत सिंह को SSP टिहरी से हटाकर SSP एसटीएफ बनाया गया है। उनकी जगह IPS आयुष अग्रवाल को एसपी टिहरी की कमान सौंपी गई है। IPS अमित श्रीवास्तव उत्तरकाशी के नए कप्तान होंगे। IPS अक्षय प्रहलाद कोण्डे को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया गया है। IPS चंद्रशेखर आर घोडके को एसपी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई जबकि IPS मणिकांत मिश्रा को SSP उधम सिंह नगर बनाया गया है। इसके साथ ही IPS श्वेता चौबे को कमांडेंट आईआरबी सेकंड का जिम्मा सौंपा गया है। IPS अजय अंशुमन को अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस बनाया गया है। IPS विशाखा अशोक भदाड़े को एसपी क्राइम पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

( विवेक ओझा, संपादक, दस्तक टाइम्स उत्तराखंड)

Related Articles

Back to top button