अपराधउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

दुगांवा में नगर निगम की महिला अभियन्ता से गाली गलौज किया

दुगांवा में नगर निगम की महिला अभियन्ता से गाली गलौज किया

लखनऊ: स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक नगर निगम की टीम शहर में गंदगी, मलबा, कूड़ा आदि हटाने का अभियान चला रही है। इसके अन्र्तगत शुक्रवार को जोन एक के अन्र्तगत नाका थाना क्षेत्र में हरी नगर दुगांवा की गलियों में अभियान चलाया गया।

दुगांवा के हरीनगर में निर्माणाधीन मकान के आगे पड़े मलबे को हटाने में विवाद हो गया। मकान मालिकों ने मलबे को हटाने का विरोध और गाली-गलौज की। साथ ही जोन एक की महिला अवर अभियन्ता के साथ बदतमीजी और अभद्रता की।

श्याम प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के पास चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान

पर्यवेक्षक ने बताया कि उनकी नोट बुक को दबंगों ने छीन कर फाड़ दिया। मौके पर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी भी अन्य अधिकारियों सहित पहुंच गये। दुगांवा चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर अवर अभियन्ता द्वारा एफआईआर नाका थाने में दर्ज करा दी गयी है। तथा दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय पार्षद के अनुसार मामला उनके संज्ञान में है और नगर निगम द्वारा भी उचित कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button