ज्ञान भंडार

ज्योतिष के अनुसार जानिए साल 2020 के आने वाले शेष 6 महीने कैसे रहेंगे…

जब से यह साल 2020 में हुआ है मानव के लिए समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। साल की शुरुआत से थोड़ा पहले ही दिसंबर महीने में सूर्य ग्रहण लगा और देश के ज्योतिषियों का मानना है कि यही सूर्य ग्रहण समस्त समस्याओं का कारक बन कर उभरा और आज पूरा संसार कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा है।

आने वाली जून में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की घटनाएं होंगी और चंद्रग्रहण तो एक उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा लेकिन सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में होगा और उस समय नौ ग्रहों में से छह ग्रह वक्री अवस्था में होंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अधिकांश ग्रह वक्री स्थिति में होंगे और ग्रहों का एक साथ वक्री होना कोई सामान्य बात नहीं कही जा सकती बल्कि इसका दूरगामी परिणाम हो सकता है।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव लंबी अवधि तक रहता है और लगभग 6 से 7 महीने तक सूर्य ग्रहण का अच्छा और बुरा प्रभाव समझा जा सकता है ऐसे में जून में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण लगभग जनवरी 2021 तक स्थितियों को प्रभावित करेगा और साथ में इतने ग्रहों का वक्री अवस्था में होना किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा की ओर इशारा कर रहा है।
 

सबसे पहले समस्त जनता को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और जागरूक रहते हुए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए खुद को मजबूत बनाना चाहिए। आने वाले कुछ दिन ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि ऐसे में लोग लॅाकडाउन खुलने के बाद लोग घरों से निकलेंगे तो कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ सकती है, लेकिन यदि आप सभी जागरूक रहेंगे तो इस महामारी को अपने देश में ज्यादा बढ़ने से रोका जा सकता है।

आंखों का गठजोड़ इशारा करता है कि आने वाले समय में बाढ़ भूस्खलन भूकंप जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं और यह कोरोना वायरस अभी और समय तक रह सकता है। इसलिए हम सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करने चाहिए कि इस समस्या को जड़ से मिटा सके और स्वयं को मजबूत बनाएं अपने अपने आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें।

Related Articles

Back to top button