अन्तर्राष्ट्रीय

Afghanistan: इंडियन कॉन्स्युलेट के पास आत्मघाती हमला, 6 लोग घायल

phpThumb_generated_thumbnail (13)दस्तक टाइम्स एजेंसी/काबुल। अफगानिस्तान के जलालाबाद में इंडियन कॉन्स्युलेट के पास आत्मघाती हमला होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि अफगान सिक्योरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है। इस बारे में विदेश मंत्रालय जानकारी इक्ट्ठा कर रहा है।   

 
बताया जा रहा है कि इलाके में फायरिंग हो रही है। ब्लास्ट के बाद अफगान सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं। ब्लास्ट के बाद इंडियन और पाकिस्तानी कॉन्स्युलेट से लगी सड़क को ब्लॉक कर दिया गया है। 
 
अफगान मीडिया के मुताबिक इस हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर भारतीय कॉन्स्युलेट के सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी है।  
 
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में जनवरी महीने में जलालाबाद के पाकिस्तानी कॉन्स्युलेट को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस हमले में 3 आतंकी मारे गए थे और अफगान के 7 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

Related Articles

Back to top button