पंजाब

18 महीने बाद लुधियाना आज फिर बनेगा पंजाब कैबिनेट मीटिंग का गवाह, बढ़ी सुरक्षा

लुधियाना: पूरे 18 महीने बाद पंजाब की उघोग नगरी लुधियाना शुक्रवार को दूसरी बार पंजाब कैबिनेट की मीटिंग का गवाह बनने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुखयमंत्री चरणजीत चन्नी ने 27 अक्तूबर 2021 को लुधियाना में कैबिनेट मीटींग बुलाई थी।

अब मुखयमंत्री बनने के बाद भगवंत मान पहली बार लुधियाना में कैबिनेट मीटींग करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह मीटींग पहले चंडीगढ़ में बुलाई गई थी लेकिन शाम को सरकार ने लुधियाना के सर्कट हाउस में इस मीटींग को बुलाने का फैसला किया। माना जा रहा है कि सुबह 11 बजे होने वाली इस मीटींग में कई फैसले लिए जा सकते हैं। यह भी चर्चा है कि मुखयमंत्री कारोबारियों के हित में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं शायद इसलिए ही लुधियाना जैसे बड़े शहर को चुना गया है। ज्यों ही सर्कट हाउस में कैबिनेट की मीटींग होने की जानकारी मिली जो प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने हर पहलू से तैयारियां करनी शुरू कर दी जो कि देर रात तक जारी थी।

रात तक सर्कट हाउस के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का सिलसिला जारी था और अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इससे पहले यह मीटींग 27 अप्रैल यानि आज चंडीगढ़ में होनी थी लेकिन पूर्व मुखयमंत्री प्रकाश सिहं बादल का आज अंतिम संस्कार होने के चलते इसे शुक्रवार सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ में ही निर्धारित किया गया था लेकिन देर शाम मीटींग के लुधियाना में होने के आदेश प्रशासन को मिल गए।

Related Articles

Back to top button