मनोरंजन

आर्यन खान के बाद मुनमुन धमेचा की भी जेल से रिहाई

मुंबई: जमानत पाने वाली मुनमुन धमेचा रविवार को जेल से रिहा होंगी। जमान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को वो किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकती हैं। इससे पहले गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश जारी करते हुए इस मामले में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा की जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनो को हर शुक्रवार NCB दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया था। इन तीनों में से मुनमुन धमेचा को भायखला महिला जेल में रखा गया था, जबकि आर्यन खान और एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट आर्थर रोड जेल में थे। मुनमुन धमेचा के बायकुला जेल से बाहर आने के बाद अब अरबाज मर्चेंट के भी जल्द ही ऑर्थर रोड जेल से बाहर आने की संभावना है।

अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने बताया है कि अरबाज शाम को बाहर आएगा, अभी मैं उससे मिलने आया हूं। गौरतलब है कि अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी आर्यन खान के साथ ही यानी 29 अक्टूबर को ही जमानत मिल गई थी। आर्यन खान 30 अक्टूबर को जेल से रिहा होकर मन्नत पहुंच गए लेकिन इन दोनों की रिहाई अटक गई थी। अरबाज मर्चेंट और मुनमुन की रिहाई कागजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अटक गई थी।

बता दें कि 30 अक्टूबर को अरबाज ने अपने पिता से ये गुहार लगाई थी कि किसी तरह आज ही जेल से बाहर निकालिए। असलम ने भी पुत्र को आश्वस्त किया था कि 90 फीसदी संभावना है कि आज ही रिहा हो जाओगे लेकिन ऐसा हो न सका। अरबाज मर्चेंट की रिहाई 30 अक्टूबर को हो नहीं पाई। अब अरबाज आज जेल से रिहा होंगे। मुनमुन धमेचा की रिहाई भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के कारण लटक गई थी।

Related Articles

Back to top button