टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कई वर्ष बाद फिर पाकिस्तान ने की जम्मू में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी, एक जवान सहित चार नागिरक घायल, BSF दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू/नई दिल्लीः पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार रात जम्मू के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई। उन्होंने मीडिया को बताया कि दोनों ओर चार से पांच चौकियां गोलीबारी में शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएसएफ ने कहा, ‘‘आज रात लगभग आठ बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों द्वारा उचित जवाब दिया जा रहा है।” अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है। यह पूछे जाने पर कि क्या बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को कोई नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि यह सुबह पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button