उत्तर प्रदेशराज्य

भीषण हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 KM लंबा जाम, आगरा के टोल प्लाजा पर रोके गए वाहन

खंदौली। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद आगरा में खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लग गई। दुर्घटना के बाद आगरा–नोएडा जाने वाली लेन पूरी तरह बंद कर दी गई, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में हजारों वाहन फंस गए और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बता दें कि सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में चार लोगों की जलकर मृत्यु हो गई है और करीब 25 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन किलोमीटर लंबा जाम, टोल प्लाजा पर रोके गए वाहन
एहतियातन टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। खबर लिखे जाने तक टोल प्लाजा बंद रहा और वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई थी। यातायात को सुचारू करने के लिए प्रशासन की ओर से वाहनों को दूसरी दिशा से निकाला जा रहा था। पुलिस और प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button