देहरादून: शुक्रवार को उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजनीतिक मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में नवनियुक्त मंत्री खजान दास ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खजान दास को मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।




