राज्यराष्ट्रीय

गांव के बाद अरूणाचल प्रदेश में चीन ने बनाया बड़ा इन्क्लेव, भारत सरकार की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

नई दिल्ली: इसी महीने पेंटागन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, चीन ने भारत में घुसकर अरूणाचल प्रदेश में 100 घरों वाले एक गांव का निर्माण कर लिया है और अब चीन भारत के क्षेत्र को विवादित बनाने और अरूणाचल प्रदेश पर अपना कब्जा दिखाने में कामयाब होने लगा है। वहीं एक और सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि, चीन ने अरूणाचल प्रदेश में घुसकर एक और इन्क्लेव का निर्माण किया है। सैटेलाइट तस्वीरों में साफ पता चल रहा है कि, भारतीय क्षेत्र में घुसकर चीन ने निर्माण कार्य किया है, जिसके बाद भारत सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अरूणाचल में इन्क्लेव का निर्माण अरूणाचल में इन्क्लेव का निर्माण भारतीय न्यूज चैनल एनडीडीवी ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया है कि, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कम से कम 60 इमारतों के दूसरे एन्क्लेव या क्लस्टर का निर्माण किया है।

सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर एनडीटीवी ने दावा किया है कि, साल 2019 में अरूणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र में ये एन्क्लेव मौजूद नहीं था, लेकिन अब वहां पर काफी ज्यादा निर्माण देखा जा सकता है और चीन ने भारतीय क्षेत्र में निर्माण कार्य करते हुए इन्क्लेव का निर्माण किया है। एनडीटीवी ने दावा किया है कि, चीन ने जिस जगह पर गांव का निर्माण किया है, जिसको लेकर पेंटागन ने दावा किया है, उस जगह से 93 किलोमीटर पूर्व में चीन ने एक और इन्क्लेव का निर्माण किया है और चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में किया गया ये बहुत बड़ा अतिक्रमण है। एनडीटीवी के इस दावे के बाद भारत सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और सबसे बड़ा सवाल ये है कि, पिछले एक महीने में भारतीय जमीन पर कब्जे की दो बड़ी रिपोर्ट आने के बाद भी भारत सरकार की तरफ से कदम क्यों नहीं उठाए गये हैं?

रिपोर्ट के बाद भारत सरकार की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दर्ज की गई है और रिपोर्ट पर कहा गया है कि, ”चीन ने पिछले कई वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ उन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां की हैं, जिन पर उसने दशकों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। भारत ने न तो चीन के इस तरह के अवैध कब्जों को स्वीकार किया है और ही चीन के अनुचित दावों को ही भारत सरकार ने स्वीकार किया है”।

Related Articles

Back to top button