व्यापार

दो दिन की तेजी के बाद आज फिर सस्ती हो गई चांदी, 6 प्रतिशत कम हुए भाव

नई दिल्ली : बीते दो दिनों से चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन आज कमोडिटी मार्केट खुलते ही चांदी के भावों में जोरदार गिरावट आ गई. वायदा बाजार में चांदी की कीमत एक ही झटके में 6 फीसदी गिर गई. दो दिनों की तेजी के बाद आज चांदी सस्ती हो गई. गुरुवार, 5 फरवरी को मुनाफावसूली के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई, जिससे पिछले दो कारोबारी सत्रों की बढ़त खत्म हो गई.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते पिछले 2 सत्रों से चांदी के दाम बढ़ रहे थे. आज के कारोबार में सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई. MCX पर चांदी की कीमतें 6% गिरकर 2,52,719 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं, जबकि सोना करीब 2% गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, COMEX पर चांदी के दाम 10% गिरकर $73.415 रह गए, जबकि COMEX पर सोने की कीमत 1.5% गिरकर $4,805 पर पहुंच गई.

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्पॉट चांदी 2.1% बढ़कर $89.88 प्रति औंस हो गई, जो पिछले हफ्ते $121.64 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची थी. स्पॉट सोना 1.1% बढ़कर $5,016.89 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो पिछले गुरुवार को $5,594.82 के रिकॉर्ड स्तर पर था. अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव भी 1.8% बढ़कर $5,036.80 प्रति औंस हो गए. अन्य धातुओं की बात करें तो स्पॉट प्लैटिनम 2.1% बढ़कर $2,272.55 प्रति औंस हो गया, जो 26 जनवरी को $2,918.80 के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था, जबकि पैलेडियम 0.7% बढ़कर $1,787.55 प्रति औंस पर पहुंच गया.

Related Articles

Back to top button