उत्तराखंड

देहरादून में ‘द केरला स्टोरी 2’ देख मुख्यमंत्री धामी बोले—फिल्में समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस दौरान उन्होंने फिल्म को समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करने वाला प्रभावी माध्यम बताया।

महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक समरसता और जनसंख्या संतुलन को लेकर पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक पहल की है, जो समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

धर्मांतरण विरोधी कानून से अवैध गतिविधियों पर रोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अवैध और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कानून समाज में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, सभी के अधिकारों की रक्षा उद्देश्य

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी विशेष वर्ग के खिलाफ कार्य करना नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

फिल्में सोच और समझ को देती हैं नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर प्रदान करती हैं और सरकार ऐसे प्रयासों का समर्थन करती है जो जागरूकता बढ़ाने में सहायक हों।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button