मनोरंजन

शादी के जोड़े में अवॉर्ड लेने पहुंची आलिया भट्ट, जमकर हुई तारीफ

नई दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया गया।

समारोह में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन पहुंच चुके हैं। इसी बीच आलिया भट्ट के लुक की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल अवार्ड फंक्शन में आलिया भट्ट अपनी शादी के जोड़े में पहुंची हैं। एक्ट्रेस को दोबारा शादी केआउटफिट में देखकर उनके फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गंगूबाई के किरदार और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए कहा कि “मेरे दिल में आभार, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने का सम्मान, और संजय लीला भंसाली को विशेष धन्यवाद।”

नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए आलिया भट्ट अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया है। आलिया ने इस खास मौके के लिए पुरानी साड़ी पहनी है। जी हां, इस खास मौके के लिए आलिया भट्ट अपने शादी के आउटफिट में नजर आई हैं। आलिया के लुक की बात करें तो आलिया भट्ट ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को पहना है। इस लुक को चोकर नेकलेस और स्टड ईयररिंग के साथ कंप्लीट किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस के लुक को लाल बिंदी कंप्लीट कर रही है। आलिया ने अपने बालों में सफेद गुलाब भी लगाए हैं। आलिया को इस साड़ी में दोबारा देखकर उनके चाहने वाले उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी पहुंचे। रणबीर कपूर इस इवेंट में ब्लैक कलर के आउट फिट में नजर आए। रणबीर अपने इस लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

वहीं बात अगर गंगूबाई काठियाबाड़ी की करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शांतनु माहेश्वरी, विजय राज, अजय देवगन, जिम सरभ जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म ने 5 मुख्य कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

Related Articles

Back to top button