राजस्थानराज्य

सर्व ब्राह्मण महासभा ने लिया निर्णय, ब्राह्मण हितों वाली राजनीतिक पार्टियों को ही मिलेगा समर्थन

जोधपुर : देश के प्रमुख ब्राह्मण संगठन सर्व ब्राह्मण महासभा ने एक आवश्यक निर्णय लेते हुए ऐलान किया है कि सर्व ब्राह्मण महासभा उसी राजनीतिक पार्टी का साथ देगी जो ब्राह्मणों की बात करेगा और ब्राह्मण हितों को ध्यान में रखकर प्रतिनिधित्व के अलावा उनके हितों की रक्षा करेगा। सर्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जोधपुर में राजस्थान इकाई की पदाधिकारियों से इस संबंध में गहन चिंतन किया है।

सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एसके जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की राजस्थान इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए सर्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वक्त,राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार शर्मा, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री दिनेश चंद्र शर्मा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश कुमार गौतम ने राजस्थान इकाई के पदाधिकारियों से मंथन और चिंतन करने के साथ स्पष्ट किया है कि,चाहे राजस्थान हो,मध्यप्रदेश हो या फिर छत्तीसगढ़ के अलावा कोई भी अन्य राज्य या फिर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव हो, सर्व ब्राह्मण महासभा उन्हीं राजनीतिक पार्टियों का साथ देंगी जो ब्राह्मण हितों को ध्यान में रखकर ब्राह्मणों के हक में फैसले लेंगे।

इस दौरान सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स ने कहा कि हमारी सर्व ब्राह्मण महासभा शुरू से ही गैर राजनीतिक है। ब्राह्मण समाज के उत्थान और कल्याण में जो सहयोग करेगा,सर्व ब्राह्मण महासभा का समर्थन उसकी को रहेगा। चाहे किसी भी जाति या पार्टी का नेता हो, जो समाज का उत्थान करेगा उसी को महासभा समर्थन देगी। उन्होने कहा कि हम यह बात बिल्कुल साफ कर देना चाहते है कि हमारा समाज किसी पार्टी का बंधुआ मजदूर नही है। इसलिए कांग्रेस हो या फिर भाजपा दोनो ही पार्टी हमारे समाज को बंधुआ मजदूर नही समझे। समाज के उत्थान में जो सहयोग देगा हमारा सहयोग उसी को रहेगा।

सर्व ब्राह्मण महासभा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण शुरू से ही समाज,राष्ट्र और राजनीति का मार्गदर्शक रहा है। चाणक्य से लेकर जितने भी महापुरूष रहे उन्होने समाज और राजनीति को संचालित करने का काम किया है। आज के दौर में यह विडंबना रही है कि राजनैता ब्राह्मणों को अपमानित करके वोटिंग प्रतिशत बढाने का काम कर रहे है। सर्व ब्राह्मण महासभा समाज की एकता में विश्वास रखती है और ब्राह्मणों के साथ किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नही करती है। सर्व ब्राह्मण महासभा का एक ही उद्देश्य है वह है शिक्षित ब्राह्मण,सक्षम ब्राह्मण और सशक्त ब्राह्मण,इन सभी से ही पार्टिया ब्राह्मण समाज का सम्मान करेंगी। विभिन्न जातियों के पीछे राजनीतिक पार्टिया पडी हुई है। जो समाज सम्मान पाता है और संरक्षित रहता है वही लंबी दूरी तय कर पाता है। राजनीतिक पार्टिया हमारा साथ पाना चाह रही है। हमने यह स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया है कि हमारी महासभा उसी का साथ देगी जो ब्राह्मणों का साथ देने के साथ सहयोग करेगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एसके जोशी ने कहा कि हमारा पहला काम यही रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडने का काम किया जाए। हमारी महासभा किसी भी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट नही करेगी। सिर्फ ब्राह्मण को ही हमारी पार्टी सपोर्ट करेगी,जो राजनैता ब्राह्मण हित की बात करेंगे।भगवान परशुराम के दिखाए हुए मार्ग यानि उनके आदर्शो पर चलेंगे उसी को सपोर्ट किया जाएगा। जो हमारे समाज को आगे लाएगा और आगे बढाने काम करेगा उसके लिए सर्व ब्राह्मण महासभा एक ढाल बनकर उनके आगे खडी रहेगी।

Related Articles

Back to top button