उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

सीएम धामी के नेतृत्व में होगा उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास

हरिद्वार: पुष्कर सिंह धामी के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुमुखी विकास होगा और प्रदेश की उन्नति होगी। भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी है और विकास के मॉडल पर कार्य कर रही है, जिसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है। उत्तराखंड की जनता ने पुष्कर सिंह धामी पर दोबारा विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पुष्कर सिंह धामी अपनी कुशल कार्यशैली के माध्यम से उत्तराखंड से पलायन रोकेंगे और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश के विकास के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे। ऐसी सभी को उनसे आशा है। युवा और ऊर्जावान धामी ने कम समय में मुख्यमंत्री रहते उत्तराखंड की जनता का दिल जीता है, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया गया है। संतों

अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री धामी संतों के प्रेमी हैं। संतों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

इनके अलावा महंत विष्णु दास, महंत गोविंद दास, महंत प्रह्लाद दास, बाबा हठयोगी, महंत गुरमीत सिंह,महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, ज्ञानगंगा गौशाला के अध्यक्ष महंत रामदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत निर्मल दास, महंत जसविंदर सिंह, महंत अमनदीप सिंह, स्वामी गंगादास उदासीन, महंत रामानंद सरस्वती, महंत दुर्गादास, महंत सूरज दास सहित अनेक संतों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Back to top button