उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के जौनपुर में तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्ति, एक गिरफ्तार

जौनपुर: संविधान दिवस से उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने गुरुवार रात अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गुस्साए लोगों ने मल्हनी-छबीलेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।इलाके में तनाव का माहौल है। सीओ सदर रणविजय सिंह ने बताया कि जौनपुर के पल्हामऊ गांव के बाहर एक पार्क में रखी डॉक्टर बीआर अंबेडकर की मूर्ति को कल रात कुछ बदमाशों ने तोड़ दिया। सरायख्वाजा पुलिस द्वारा 1 गिरफ्तार व 2 अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा का जीर्णोद्धार जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सरायख्वाजा थाना इलाके के पालामऊ खुर्द गांव की है। यहां पर कई सालों से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई थी। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों की नजर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पड़ी तो लोग हैरान रह गए। अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले की जानकारी अन्य लोगों को और पुलिस अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Back to top button