अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन को 2.6 अरब डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा अमेरिका, रूस को चुनौती

वाशिंगटन: अमेरिका (America), यूक्रेन (Ukraine) को लगभग 50 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद और उपकरण भेजेगा तथा भविष्य में उसके लिए 2.1 अरब डॉलर से अधिक खर्च करके युद्ध सामग्री, रडार तथा अन्य हथियार खरीदेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी देने के साथ ही बताया कि सैन्य भंडारों से गोला बारूद, ग्रेनेड लांचर और वाहनों को लिया जाएगा ताकि उन्हें जल्द ही युद्ध क्षेत्र में पहुंचाया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के तहत प्रदान की जा रही लंबी अवधि की सहायता के तहत 2.1 अरब डॉलर से ‘नेशनल एडवांस्ड सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम’ या NASAMS के लिए मिसाइलों के साथ ही रडार और अन्य हथियार खरीदेगा।

अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि सहायता की घोषणा अभी तक नहीं की गयी है। मंगलवार को घोषणा होने की उम्मीद है। बता दे कि लंबे समय से यूक्रेन का रूस (Russia) से युद्ध हो रहा है। ऐसे में अमेरिका यूक्रेन की मदद कर रहा है। जाता है कि अमेरिका रूस का कट्टर दुश्मन है इसलिए वह यूक्रेन की मदद कर रहा है।

इससे पहले भी अमेरिका ने अपने साथ कई देशों को यूक्रेन की मदद करने के लिए कह चुका है। विश्व के कई मंचो पर अमेरिका ने रूस की निंदा की है। ऐसे में यूक्रेन की सैन्य खरीदी में मदद करने के लिए एक बार फिर अमेरिका सामने आया है।

Related Articles

Back to top button