राज्यराष्ट्रीय

जी 20 के शेरपा बने अमिताभ कांत

(पीयूष गोयल के अत्यधिक कार्यभार के चलते उनकी जगह अमिताभ कांत को मिली जिम्मेदारी )

नीति आयोग के भूतपूर्व सीईओ अमिताभ कांत को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह जी 20 समिट के लिए भारत का शेरपा नियुक्त किया गया है। चूंकि पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री होने के साथ साथ लीडर ऑफ राज्य सभा भी हैं , इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। इसके अलावा केंद्र सरकार का मानना है कि वो इस समय यूरोपीय संघ से भारत के मुक्त व्यापार समझौते से जुड़ी वार्ता का भी नेतृत्व कर रहे हैं जो ज्यादा जरूरी काम है , इसलिए अमिताभ कांत को यह मौका दिया गया है।

शेरपा जी 20 सदस्य देशों के नेताओं का प्रतिनिधि होता है, जो शिखर सम्मेलन के एजेंडे के बीच समन्वय बनाता है और सदस्य देशों के साथ मिलकर आर्थिक, राजनीतिक और वैश्विक चर्चा के एजेंडे को लेकर बात करता है।

गौरतलब है कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल को जी 20 के लिए भारत का शेरपा वर्ष 2021 में नियुक्त किया गया था।

जी 20 एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है जो दुनिया की 19 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और यूरोपीय संघ को एक साथ जोड़ता है, जिसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 80% से अधिक, वैश्विक व्यापार का 75% और वैश्विक आबादी का 60% हिस्सा हैं।

Related Articles

Back to top button