अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में रिलीज होगी ‘एनिमल’, रणबीर ने बताया क्यों राज कपूर को था जापानी लोगों से लगाव

मुंबई : जापान के दर्शकों के बीच बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं फिल्म मेकर्स भी इसमें फायदा देखते हुए अपनी फिल्मों को वहां के पर्दे पर उतारने की कोशिश में हैं। कुछ समय पहले ही पुष्पा ‘कुनरिन’ रिलीज हुई है, और अब ‘एनिमल’ भी होने वाली है। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने अपने दादा राज कपूर के जापानी लोगों के साथ लगाव पर बात की।

संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल शो रखा गया। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने दशर्कों को शुक्रिया कहा और जापान से अपना खास रिश्ता बताया। रणबीर ने बताया ‘जापान से मेरा बहुत खास रिश्ता है,मेरे दादा दिग्गज दिवंगत फिल्म अभिनेता राज कपूर का जापान और जापानी संस्कृति से काफी जुड़ाव रहा है।’ आगे एक्टर ने मशहूर गाने ‘मेरा जूता है जापानी’ के बारे में बात करते हुए बताया की कैसा राज का जापानी सभ्यता से काफी जुड़ाव रहा।

अपने जापान विजिट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने दोबारा जापान घूमने की इच्छा जाहिर कि। आगे एक्टर बोले कि “मेरी अब एक तीन साल की बेटी है, और मैं उसे जापान दिखाने के लिए बेताब हूं,’ उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे जापान के साथ अपने अटूट जुड़ाव के बारे में बताया। साथ ही बोले कि वो अगली बार अपने परिवार के साथ वहां जाएगें।

Related Articles

Back to top button