अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान से आई अंजू ने खड़ा किया नया विवाद, भारत आने की तैयारी में नसरुल्ला

नई दिल्ली: पाकिस्तान जाने वाली अंजू उर्फ फातिमा के भारत पहुंचने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अंजू भारत लौटने के बाद अपने बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। इसके साथ ही अंजू ने अपने भारतीय पति से तलाक की मांग की है, लेकिन अरविंद ने तलाक के पेपरों पर साइन करने से मना कर दिया है। इस बात को लेकर पाकिस्तान में बैठा अंजू का पति नसरुल्ला भी परेशान है, और वह भारत आने की तैयारी कर रहा है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले अंजू अपने पति अरविंद, बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी, जहां उसने नसरुल्ला से शादी कर ली थी। इस दौरान अंजू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। नसरुल्ला से शादी करने के बाद करीब 5 महीनों बाद अंजू भारत लौट आई थी, अब वह बच्चों के साथ दिल्ली में एक किराए के मकान में रह रही है।

भारत लौटने के बाद अंजू अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में एक किराए के मकान में रह रही है। भारत लौटने के बाद वह काफी समय तक मीडिया से छिपती रही, लेकिन कुछ समय बाद वह खुलकर सामने आई और जवाब दिए, अब वह बच्चों के साथ खुश दिखाई दे रही है। अंजू ने बताया कि अरविंद के साथ रिश्ते खराब चल रहे थे। खराब चल रहे रिश्तों के बाद उसकी कोई नहीं सुनता था। फिर वह, दुआ मांगने के लगी कि उसे कोई अच्छा साथी मिले और उसकी दुआ कबूल हो गई, उपर वाले ने उसे पाकिस्तान में रह रहे नसरुल्ला से मिलवा दिया। अंजू ने बताया कि अगर उसे पहले ही नसरुल्ला जैसा पति मिल जाता तो वह कभी भी पाकिस्तान नहीं जाती।

Related Articles

Back to top button