राज्य

रणजीत मर्डर केस: गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा का ऐलान आज, पंचकूला में धारा 144

जयपुर: रणजीत मर्डर केस (Ranjit Murder Case) में सीबीआई की विशेष अदालत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीर राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) को सजा सुनाएगी। 8 अक्टूबर को हुई सुनवाई में गुरमीर राम रहीम सिंह को दोषी पाया गया था। पंचकूला में सुनवाई होगी जहां धारा 144 लगा दी गई है। गुरमीर राम रहीम सिंह अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में हिस्सा लेगा। बता दें, गुरमीर राम रहीम सिंह को दो केस में सजा हो चुकी है। पहला केस- साध्वियों के साथ रेप का है और दूसरा- रामचंद्र प्रजापति की हत्या का। रेप केस में गुरमीर राम रहीम सिंह को 20 साल की कैद हुई है जब कि हत्याकांड में उम्र कैद सुनाई गई है। इस तरह रणजीत मर्डर केस तीसरा केस है, जिसमें उसे सजा सुनाई जाएगी।

गौरतलब है कि रणजीत सिंह कभी Gurmeet Ram Rahim Singh का करीबी हुआ करता था, लेकिन साल 2002 में बाबा के काले कारनामे उजागर होने के बाद उन्होंने आश्रम छोड़ दिया था। Gurmeet Ram Rahim Singh को अपना भंडाफोड़ होने का भय सताने लगा तो उन्होंने किसी तरह से रणजीत सिंह को डेरे में बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद 10 जुलाई 2002 को उनकी हत्या की सूचना आई। मामले सीबीआई को सौंपा गया जिसने 3 दिसंबर 2003 को प्राथमिकी दर्ज की। याचिका रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने दायर की थी।

Related Articles

Back to top button