पंजाबराज्य

पंजाब के एक और किसान की मौ+त, पुलिस ने दागे थे आंसू गैस के गोले

फिरोजपुर: किसान आंदोलन के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है। फिरोजपुर का एक मजदूर किसान शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस द्वारा फैंके गए आंसू गैस के गोलों की चपेट में आ गया था, गत दिवस उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक किसान मजदूर की पहचान जीरा सिंह निवासी गांव आसिफ वाला के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष संगठन के जोन मल्लांवाला के प्रेस सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर दिल्ली कूच की घोषणा पर 11 फरवरी को गांव आसिफ वाला से भारी इकट्ठ दिल्ली आंदोलन के लिए रवाना हुआ, जिसमें गरीब मजदूर जीरा सिंह आसिफ वाला भी शामिल था। 13 फरवरी को जब जत्था शंभू बैरियर पर पहुंचा तो हरियाणा सरकार ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए धुएं के गोले दागे, जिसमें जीरा सिंह समेत कई अन्य किसान-मजदूर भी इन गोलों का शिकार हो गए।

उन्होंने कहा कि आंसू गैस के गोले के धुएं से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उनका स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिरता गया। उन्हें फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार से जीरा सिंह के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button