मनोरंजन

अनुभव सिन्हा फिल्म ”भीड़” के साथ कर रहे वापसी, 24 मार्च को होगी रिलीज

मुंबई : अनुभव सिन्हा अपनी फिल्मों के माध्यम से सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर प्रकाश डालने के लिए जाने जाते हैं। ”भीड़” उनकी अगली हैं जो देश में 2020 में लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म 24 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्म भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा कहते हैं, भीड़ एक ऐसी फिल्म है जो हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभासों को दर्शाती है। भीड़ एक ऐसी कहानी है जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना जरूरी था।

इस मामले पर आगे टिप्पणी करते हुए भूषण कुमार कहते हैं, अनुभव सिन्हा और मेरे साथ काम करने का एक लंबा इतिहास रहा है। यह 2023 में हमारी तीसरी संयुक्त परियोजना है और यह एक जबरदस्त यात्रा रही है। भीड़ एक ऐसी फिल्म है जो एक गहरी और व्यावहारिक जानकारी साझा करेगी।

Related Articles

Back to top button