छत्तीसगढ़राज्य

कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के विरूद्व अविश्वास प्रस्ताव लाने दिया आवेदन

नारायणपुर : जिले के भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष ब्रिजबती मरकाम एवं उपाध्यक्ष सुनाराम तेता के कामकाज को लेकर नाखुश 12 जनपद सदस्यो ने उन्हें हटाने के लिए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से गुहार लगाई थी। नाराज जनपद सदस्यों का कहना हैं कि हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई हैं, अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष में सभी जनपद सदस्य हैं कोई पार्टी का हस्तक्षेप नहीं हैं। उनका कहना है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा हमारी उपेक्षा की जाती हैं, इसलिए उन्हें पद से हटा कर दूसरे को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाना हैं। इस हेतु 4 जुलाई को जनपद सभागार में बैठक आयोजित की गयी हैं। बैठक में जनपद सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद भानुप्रतापपुर में कुल जनपद सदस्यों की संख्या 14 है, जिनमे 08 कांग्रेस, 05 भाजपा एवं 01 आम आदमी पार्टी से है। जनपद सदस्यों का चुनाव 2020 में हुआ था, मात्र ढाई वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर आपसी मदभेद की स्थिति बनी है। बागी जनपद सदस्य जीवन राम सलाम, अंजली ठाकुर, कुमिन ठाकुर, निर्मला कावड़े, रामबाई गोटा, प्रभा दुग्गा, कमलेश निषाद, मनीषा ठाकुर, प्रतिभा यदु, इंद्रा आरदे, थमश्री वेद, एवं झाडू राम मंडावी ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि प्रति माह समीक्षा बैठक नही कराई जाती। हम सभी जनपद सदस्यों के हमेशा उपेक्षा किया जाता है। बिना प्रस्ताव के अपने मनमर्जी से अध्यक्ष, उपाध्यक्षक के द्वारा कार्य कराये जाते है। हमारे जनपद क्षेत्रों में कोई विकास कार्य नहीं होता, और न ही हमारे क्षेत्र •े लोंगो की समस्या सुनी जाती हैं। इस लिए हम सभी सदस्यों ने मिलकर फैसला लिया है कि वर्तमान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हटाकर नए सिरे से चुनाव कराये जाये।

Related Articles

Back to top button