
इग्नू की जून में आयोजित होने वाली सत्रांत परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
लखनऊ : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में आयोजित होने वाली जून, 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए अर्ह विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं I परीक्षा फार्म 10 मार्च से 10 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं जबकि 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 1100 रुपये विलम्ब शुल्क देकर ही फार्म भरे जा सकेंगे I इग्नू की संभावित परीक्षाएं एक जून से 15 जुलाई तक चलेंगी I यह जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने दी।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अंतर्गत 18 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। लखनऊ में श्री जय नारायण मिश्रा पी.जी. कालेज और लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज पर परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं I लखनऊ के अलावा कानपुर, कानपुर देहात, बरेली, झांसी, उरई, शाहजहांपुर, गोलागोकर्णनाथ, सीतापुर, फतेहगढ़, चित्रकूट, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, बलरामपुर, रायबरेली, अमेठी में परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।



