मध्य प्रदेशराज्य

सिवनी एवं बालाघाट जिले की अपर बैन गंगा परियोजना के नवीनीकरण पुनरूद्धार और आधुनिकीकरण के लिए 332 करोड़ 54 लाख की स्वीकृति

भोपाल : जल शक्ति मंत्रालय की सलाहकार समिति की शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई 152वीं बैठक में जल शक्ति मंत्रालय एवं केन्द्रीय जल आयोग के द्वारा म.प्र. राज्य के सिवनी एवं बालाघाट जिले की अपर बैन गंगा परियोजना (संजय सरोवर परियोजना एवं धूटी वियर) के नवीनीकरण, पुनरूद्धार एवं आधुनिकीकरण के अंतर्गत 332 करोड़ 54 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सिवनी जिले के 213 ग्राम एवं बालाघाट जिले के 117 ग्राम इस प्रकार कुल 330 ग्राम के कृषकों की एक लाख 5 हजार 253 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्बाध सिंचाई सुविधा प्रदाय की जा सकेगी।

इस तरह परियोजना से सम्पूर्ण सृजित सिंचाई क्षेत्र में सिंचाई का लाभ कृषकों को प्राप्त होगा। पूर्व में कच्ची नहरों के माध्यम से 93 हजार 803 हेक्टेयर में कठिनाइयों के साथ सिंचाई सुविधा दी जा रही थी। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद कुल एक लाख 5 हजार 253 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा अंतिम छोर तक के कृषकों को पहुँचाई जा सकेगी। परियोजना से माईक्रो इरीगेशन की संभावनाओं का अध्ययन कर और अधिक क्षेत्र को सिंचित किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button