जीवनशैलीस्वास्थ्य

skin pores की समस्‍या से हैं परेशान, इन टिप्‍स की मदद से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली : गर्मियों में पसीने, धूल और मिट्टी आपकी त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुचाते हैं, नतीजा चेहरे पर बड़े-बड़े स्किन पोर्स खुल जाते हैं। गर्मी में ये रोमछिद्र काफी ज्यादा बड़े होने लगते हैं जिससे चेहरा (face) भद्दा नजर आता है। स्किन पोर्स खुलने से धूल और गंदगी स्किन की भीतरी त्वचा पर जाकर मुहांसे, फोड़े-फुंसियां (Boils) पैदा करती हैं। अगर आप भी चेहरे पर खुल रहे बड़े स्किन पोर्स को कम करना चाहती हैं तो इन घरेलू नुस्खों से करें स्किन केयर।

विटामिन A,C और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर टमाटर के गूदों को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। टमाटर चेहरे के रोमछिद्रों को छोटा करता है। इससे मुहांसों (Acne) की समस्या दूर होगी। स्किन टैनिंग की समस्या दूर होगी। चेहरा साफ और कोमल बनेगा।

सेब का सिरका एसिड गुणों से भरा होता है। यह रोमछिद्रों को बंद करता है। आप मॉइस्चराइजर (Moisturizer) लगाती हैं तो इसमें दो बूंद एप्पल साइडर वेनेगर (Apple Cider Veneer) को मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा कोमल होती है और लार्ज पोर्स छोटे होते हैं।

संतरे के छिलके आप चेहरे पर रगड़ सकती हैं। इससे चेहरे पर एस्ट्रिजेंट प्रभाव पड़ता है। संतरे के छिलके में फ्लेवोनॉइड होता है, जो सीबम के उत्पादन पर रोक लगाते हैं। चेहरे पर संतरे का छिलका रगड़ने से चेहरा साफ होता है। पोर्स में फंसी धूल-गंदगी निकल जाती है। संतरे का जूस भी आप चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे भी बड़े रोमछिद्र कम या छोटे हो जाते हैं।

दही ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। दही से तैयार फेस पैक लगाने से स्किन से डेड सेल्स हटते हैं, साथ ही रोमछिद्र भी बंद हो जाते हैं। आप दही का पेस्ट चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। दही में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) गुण मुहांसों की समस्या को भी कम करते है। दही लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल फेस पैक में काफी होता है। दही में मौजूद कई ऐसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं।

Related Articles

Back to top button