फीचर्डराष्ट्रीय

ARMY और लोगों में हिंसा, 12 की मौत, 4 जवान शहीद

img_20161013091254YANGON: मोहर्रम के दिन MYAMAR के उत्तरी राखिन प्रांत में लोगों और ARMY के बीच झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई।

सरकारी मीडिया ने  बताया कि अशांत क्षेत्र में हिंसा में तेजी आई है। प्युंगपित मॉन्गदाव गांव में कल पिस्तौल और तलवारें लिए हुए सैकड़ों लोगों ने सैनिकों पर हमला कर दिया जिससे 4 जवानों और एक हमलावर की मौत हो गई।
इस इलाके में मुख्यत: मुस्लिम रोहिंग्या लोग रहते हैं। सैनिकों ने पास के गांव तौंग पैंग न्यार में लड़ाई के बाद 7 लोगों के मरने की जानकारी दी, जिससे मृतकों की संख्या का आंकड़ा बढ़ गया।
सरकारी मीडिया ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यामांर की खबर में तौंग पैंग न्यार में सैनिकों के साथ हुई झड़पों का हवाला देते हुए कहा गया है घटना के बाद सैनिकों को 7  शव मिले।  शवों के साथ तलवारें और छडिय़ां बरामद की गईं।
यह इलाका बांग्लादेश सीमा से ज्यादा दूर नहीं है। तीन सीमा चौकियों पर रविवार को किए गए समन्वित हमलों में 9 पुलिस अधिकारियों के मारे जाने के बाद से ही सेना इस क्षेत्र को खंगाल रही है।  इस तनाव के कारण वर्ष 2012 की घटनाओं के दोहराव की आशंका पैदा हो गई है। 
 

Related Articles

Back to top button