मध्य प्रदेशराज्य

पर्यटन को बढ़ावा देने एथलीट आशा चलाऐगी 20,000 KM साइकिल

भोपाल : मध्‍यप्रदेश के स्‍थापना दिवस (1 नवंबर) के अवसर पर साइकिल यात्रा कर देश के सभी राज्यों का भ्रमण करेंगी। यात्रा के दौरान प्रदेश के पर्यटन स्पॉट, नैसंर्गिक सौंदर्य, समृद्ध इतिहास और संस्कृति को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का अभियान का हिस्सा बनेंगी।

पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर एक नवंबर को साइकिल यात्रा को फ्लैग ऑफ करेंगी। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने यात्रा में सहयोग के रूप में आशा को टूरिज्म बोर्ड कार्यालय में एक बेहद आधुनिक जीपीएस युक्त हाइब्रिड साइकिल रोम-2 और साइकिल किट सौपी।

पर्यटन स्थलों को महिलाओं खासकर एकल महिला यात्रियों (सोलो फिमेल ट्रेवलर) के लिए और अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनाने हेतु मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्राथमिकता पर विभिन्न योजना-परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

इसी को दृष्टिगत रखते हुए बोर्ड द्वारा खिलचीपुर, जिला राजगढ़ की रहने वाली राष्‍ट्रीय एथलीट व पर्वतारोही आशा राजूबाई मालवीय का साइकिल से देश भ्रमण का प्रस्ताव को स्वीकार कर उनकी पहल का स्वागत किया है।

यात्रा का समापन 11 माह बाद दिल्ली में होगा। इस अवसर पर अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय, उप संचालक उमाकांत चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आशा नेपाल-भुटान-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित तेनजिंग खान (19,545 फीट) एवं बीसी राय (20,500 फीट) जैसी बर्फिली चोटियों को फतह कर तिरंगा फहरा चुकी हैं। फलस्वरूप उनका नाम देश की नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ओएमजी बुक में दर्ज है।

Related Articles

Back to top button