अजब-गजबमनोरंजन

Bday Spcl: कब्रों के बीच बैठकर डॉयलॉग्स लिखते थे कादर खान, उड़ चुकी है मौत की खबर

kader-khan_sm_650_040316034427आज बॉलीवुड के शानदार अभिनेता कादर खान का जन्मदिन है। आज वो अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। कादर खान ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। साथ ही कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में कई रोचक किस्से।
कादर खान का बचपन बड़ी ही गरीबी में बीता। उनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होते थे। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आकर बस गया था। कादर खान के दो भाई थे जिनका बचपन में ही निधन हो गया था। कादर खान के जन्म के समय उनकी मां मुंबई आ गई थीं। कादर एक इंजीनियरिंग छात्र थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हो गए।
कादर खान को अभिनय करना अच्छा लगता है। वो कॉलेज के समय में अभिनय में भाग लिया करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने उनका अभिनय देखा और उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद दिलीप कुमार ने कादर खान से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए बोला। कादर खान की पहली फिल्म ‘दाग’ थी। इस फिल्म में कादर खान वकील के रूप में नजर आए थे। 
कादर खान ने उस दौर की हिट फिल्म ‘रोटी’ के डायलॉग्स लिखे थे। इस फिल्म के लिए मनमोहन देसाई ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपए की फीस दी थी। उस दौर में यह फीस बहुत बड़ी थी। कादर खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया है। उनका शो ‘हंसना मत’ काफी लोकप्रिय हुआ था। कादर खान को एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। कादर खान को 9 बार बेस्ट कॉमेडियन के लिए नॉमिनेट किया गया है।
यहां खास बात यह है कि कादर खान कब्रों के बीच बैठकर डायलॉग्स लिखा करते थे। कुछ समय पहले कादर खान की मौत की झूठी खबर फैल गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर लोगों को बताया था कि वो जिंदा हैं और सही सलामत हैं। कादर खान अश्लील और डबल मीनिंग डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। जिसके लिए उन्हें लोगों से काफी बुराई भी सुनने को मिली थी।
 
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button