मनोरंजन
Bday Spcl: निखरी त्वचा के लिए ये तरीके अपनाती हैं श्रद्धा कपूर

“जब भी मैं घर पर होती हूं तब अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाती। उस दिन मैं अपने चेहरे को सांस लेने के लिए छोड़ देती हूं। इससे त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत होती है।” जी हां और यह कहना है खूबसूरत स्किन की मल्लिका श्रद्धा कपूर का। मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आपने कई बार बिना मेकअप के भी देखा होगा। वह जितनी खूबसूरत परदे पर मेकअप के साथ लगती हैं उतनी ही सुदंर बिना मेकअप के भी लगती हैं। आइए जानते हैं कैसे दिखती हैं वो इतनी खूबसूरत।

श्रद्धा कपूर कुदरती खूबसूरती में विश्वास रखती हैं। वह अपनी त्वचा और बालों के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वह अपने चेहरे कि चमक को बरकरार रखने के लिए दिनभर खूब पानी पीती हैं। उनका मानना है कि पानी पीने से त्वचा से जुड़ी आधी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा वह दिन में दो बार अपने चेहरे को सेटाफिल फेसवाश से धोती हैं। चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए वह फेसवाश के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं।
वह जब भी घर से बाहर निकलती हैं, तो सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती। यह सूरज की पराबैंगनी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है। वह किसी तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर विश्वास नहीं करती। उनका मानना है कि इससे चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता खत्म हो जाती है। और हां, जब वह घर पर होती हैं, तब वह अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाती। वह उस दिन अपने चेहरे को सांस लेने के लिए छोड़ देती हैं।
उन्हें बालों के लिए ऑर्गेनिक तेल पसंद हैं, जिसकी वजह से उनमें नमी बनी रहती है और वे मजबूत रहते हैं। उनका मानना है कि दूसरे अन्य तेलों में हानिकारक रसायन मिले होते हैं, जो बालों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। वह एलोवेरा, हिबिस्कस की पत्तियां और फूल के साथ दही का पैक बनाकर अपने बालों पर लगाती हैं। बालों में वह नियमित रूप से सिरम का भी प्रयोग करती हैं।
वह नाश्ते में कई प्रकार के ताजा फल खाती हैं, जो उन्हें दिनभर ऊर्जा देते हैं। वह अपने शरीर की वसा की मात्रा को भी नजरअंदाज नहीं करतीं। इसके लिए वह ओमेगा-3 लेती हैं। वह पिज्जा, चिप्स, बर्गर और अन्य जंक फूड नहीं खातीं। उन्हें मिठाइयां और चॉकलेट भी पसंद हैं, लेकिन वह ये चीजें बहुत कम खाती हैं।