मनोरंजन
Bdy Spl: फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा इस नेता के बेटे के साथ अफेयर के लिए चर्चा में रही मिनिषा लांबा
![Bdy Spl: फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा इस नेता के बेटे के साथ अफेयर के लिए चर्चा में रही मिनिषा लांबा](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/2018_1largeimg18_Jan_2018_110122104.jpg)
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मिनिषा लांबा 18 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। दिल्ली की रहने वाली बबली गर्ल मिनिषा लांबा जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश करते ही वो बॉलीवुड के साथ जुड़ गईं। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए ही उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला था। मिनिषा दिल्ली के मिरांडा हाइस कॉलेज में पढ़ती थीं। अपनी स्कूल लाइफ से ही वो मॉडलिंग करती थी। आज मिनिषा का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए जानते हैं उनके बॉलीवुड में डेब्यू से लेकर शादी होने के बारे में।
बॉलीवुड हीरोइन मिनिषा लांबा को पत्रकार बनने का शौक था पर मॉडलिंग करते हुए वो फिल्मी दुनिया में काम करने लगीं। साल 2005 में फिल्म ‘यहां’ से उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। फिल्मों में आने से पहले उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया था।
![Bdy Spl: फ्लॉप फिल्मों से ज्यादा इस नेता के बेटे के साथ अफेयर के लिए चर्चा में रही मिनिषा लांबा](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/2018_1largeimg18_Jan_2018_110122104.jpg)
क्या आपको पता है कि मिनिषा को कॉलेज जाना बिल्कुल पसंद नहीं था और इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। मिनिषा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कॉलेज जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था क्योंकि वो गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती थीं और वहां एक भी लड़का नहीं था। इस वजह से उन्हें कॉलेज जाने में कभी पसंद नहीं आया।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिनिषा का अफेयर चला था। इस बात का खुलासा खुद आर्य ने बिग बॉस सीजन 8 में किया था। मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में बिग बॉस के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे और खुलासा किया था कि बिग बॉस के घर में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस और मॉडल मिनिषा लांबा को भी एक बार गोवा के बीच पर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा था। सूत्रों के अनुसार जब वो एक फोटोशूट के लिए गोवा में शूट कर रही थीं तो कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ था। इस घटना के बाद मिनिषा काफी डर गईं थीं।