जीवनशैलीस्वास्थ्य

सावधान ! पेट के दाहिने अंग में दर्द बन सकता आपके लिए खतरा

आज के समय में लम्बे समय तक ऑफिस में बैहणे से पेट दर्द अमूमन आम बात हो गयी है लेकिन पेट दर्द होना किसी अंग में खराबी या समस्या का संकेत दे सकता है | पेट दर्द आखिर कहां होता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीमारी क्या है | पेट में दर्द कुछ समय या लंबे समय तक हो सकता है और तेज या कम भी हो सकता है | जानकारी के अनुसार पेट में दर्द का स्थान ऊपरी हिस्से में दाएं या बाएं किनारे, निचले हिस्से में दाएं या बायां किनारे, ऊपरी, मध्य और निचले हिस्से में भी हो सकता है | पेट में दर्द कई अलग-अलग कारण से हो सकता है जो आम से लेकर गंभीर भी हो सकता है | अगर पेट के दाहिनी ओर दर्द महसूस कर रहे हैं तो इनमें से ये 4 कारण हो सकते हैं | हालांकि, इन चार कारणों के अलावा भी पेट के दाहिने हिस्से में दर्द की वजह हो सकती है, जिसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है |

कब्ज

कब्ज के कारण दर्द पेट के दाहिनी ओर हो सकता है | कब्ज होने का मतलब है मलत्याग में परेशानी होना या मल का सामान्य से कम आना | यह स्थिति तब होती है जब व्यक्ति का पाचन तंत्र खराब हो जाता है | इसका कारण है कि वह जो भी खाता है, उसे पचा नहीं पाता है | जो गंभीर नहीं है यह अब आम बात हो गयी है | कुछ चिकित्सीय कारण जो कब्ज पैदा कर सकते हैं |

पित्ताशय की पथरी

पित्ताशय की पथरी क्रिस्टल जैसे पदार्थ होता है जो पित्ताशय में बनने लगता है | पित्ताशय एक नाशपाती जैसे दिखने वाला शरीर का वह आंतरिक अंग है जो लिवर के ठीक नीचे होता है | लिवर से स्त्रावित होने वाले द्रव यानी पित्तरस को यह संग्रहीत करता है पित्ताशय में डाइजेस्टिव फ्लूइड के छोटे, कठोर ये डिपोजिट्स पेट के दाहिने हिस्से में दर्द को जन्म दे सकता है | पित्ताशय की पथरी के सामान्य लक्षणों में पीठ में दर्द, ऐंठन, मतली, उल्टी और अपच शामिल हैं |

पेट का अल्सर

पेट में एसिड होने के कारण अगर पेट खराब हो जाता है तो अल्सर पेट, ग्रासनली या छोटी आंत में हो सकता है | पेट के दाहिने हिस्से में दर्द के साथ अन्य लक्षणों में सीने में दर्द, मतली, अपच, सीने में जलन, उल्टी और थकान शामिल हो सकते हैं |

अपेंडिसाइटिस

यह पेट के दाहिने हिस्से में दर्द का सबसे आम कारण है | यदि अपेंडिक्स फूल जाता है, तो यह अपेंडिसाइटिस का कारण बनता है | अपेंडिसाइटिस के संकेतों को जानना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह बहुत गंभीर हो सकता है | दर्द के अलावा मतली, उल्टी, भूख न लगना, सूजन, बुखार हो सकता है | अपेंडिसाइटिस अपेंडिक्स के फटने का कारण बन सकता है, इलाज न होने पर घातक हो सकता है |

Related Articles

Back to top button