स्पोर्ट्स

इस वजह से कोई भी ट्रॉफी ज्यादा देर अपने पास नहीं रखते हैं एमएस धोनी, सेलिब्रेशन में भी चले जाते हैं सबसे पीछे

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जा है। इतना ही नहीं धोनी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में उनकी टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार खिताब जीते हैं। ये तो बड़े खिताब हो गए, इनके अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने द्विपक्षीय सीरीज भी जीती हैं। इन सब में एक बात हमेशा कॉमन रही है और वह यह कि धोनी कभी भी विनिंग ट्रॉफी को ज्यादा देर अपने पास नहीं रखते हैं।

इसके पीछे जो वहज है, वह जानकर आप भी धोनी को सलाम करेंगे। धोनी से जब एक इवेंट के दौरान यह सवाल किया गया था, तो उन्होंने जवाब में कहा था, ‘खैर, आपको नहीं लगता कि यह गलत है कि आप एक टीम गेम खेलते हैं, और कप्तान ट्रॉफी उठाने जाता है। कप्तान को इस तरह से पहले ही ओवर एक्सपोजर मिल जाता है। चलो हम कह सकते हैं कि कप्तान को पहले ही 15 सेकेंड का ओवर एक्सपोजर मिल जाता है।’

धोनी ने आगे कहा, ‘हां, हमें बिल्कुल सेलिब्रेशन पसंद है और आप इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए यह जरूरी नहीं कि आप ट्रॉफी के साथ ही सेलिब्रेट करें। इसलिए हम टीम एनवॉयरमेंट जितना सिंपल हो सकता है, उतना सिंपल बनाते हैं।’

Related Articles

Back to top button