टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

बेंगलुरु-वाराणसी इंडिगो फ्लाइट की शमशाबाद में 137 यात्रियों के साथ ‘इमरजेंसी लैंडिंग’, सभी सही-सलामत

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार, बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) की तेलंगाना के शमशाबाद में इजरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। वहीं DGCA के मुताबिक, विमान संख्या 6E897 में करीब 137 यात्री सवार थे। इधर तकनीकी खराबी के चलते आज सुबह 6।15 बजे शमशाबाद हवाई अड्डे पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। यहां सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मामले पर DGCA ने बताया कि, बेंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E897) की तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है है। वहीं इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। फिलहाल ये सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना सुबह 6.15 बजे की है।

गौरतलब है कि, बीते रविवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट से 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भरे एतिहाद एयरवेज के एक विमान की भी एक इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। वहीं विमान के बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद कैप्टन को केबिन प्रेशर में गिरावट महसूस हुई थी जिसके बाद उसने विमान उतारने का फैसला किया था। वहीं इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले विमान को नंदी हिल्स क्षेत्र में कई बार चक्कर लगाते हुए भी देखा गया था।

Related Articles

Back to top button